अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Gaon Deal के बारे में जो भी जानना है — यहां जवाब है।

क्या Gaon Deal ऐप free है?

हां, Gaon Deal ऐप पूरी तरह free है — डाउनलोड, लिस्टिंग बनाना, चैट करना और सौदा करना, किसी चीज़ का कोई पैसा नहीं लगता।

क्या Gaon Deal कोई कमीशन लेता है?

नहीं। खरीदने या बेचने पर कोई कमीशन नहीं है। कीमत आप तय करते हैं और पूरा पैसा आपका।

पशु (गाय/भैंस) कैसे बेचें?

ऐप में + बटन दबाएं, पशु श्रेणी चुनें, फोटो-वीडियो लें, ब्यात, रोज़ का दूध और कीमत भरें। Approval के बाद आपकी लिस्टिंग आस-पास के खरीदारों को दिखने लगेगी और वे आपसे ऐप में चैट करेंगे।

लिस्टिंग approve होने में कितना समय लगता है?

आम तौर पर कुछ ही घंटों में। हर लिस्टिंग की जांच होती है ताकि खरीदारों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिले।

मंडी भाव कहां से आता है?

मंडी भाव भारत सरकार के Agmarknet (data.gov.in) से आता है और रोज़ अपडेट होता है। ऐप में अपने राज्य, जिले और मंडी का ताज़ा भाव देख सकते हैं।

लॉगिन कैसे होता है? क्या पासवर्ड चाहिए?

कोई पासवर्ड नहीं — सिर्फ अपना मोबाइल नंबर डालें, OTP आएगा और लॉगिन हो जाएगा।

क्या मेरा मोबाइल नंबर दूसरों को दिखता है?

नहीं। सारी बातचीत ऐप की चैट में होती है। नंबर तभी share होता है जब आप खुद चैट में देना चाहें।

खरीदे गए माल की डिलीवरी कौन करता है?

Gaon Deal एक मार्केटप्लेस है — डिलीवरी और पेमेंट खरीदार-विक्रेता आपस में तय करते हैं। ज्यादातर सौदे आस-पास के गांवों में होते हैं, इसलिए माल देखकर ही सौदा पक्का करें।

लिस्टिंग में कितनी फोटो डाल सकते हैं?

हर लिस्टिंग में 5 फोटो तक डाल सकते हैं, और पशु की लिस्टिंग में वीडियो भी — जिससे खरीदार को पूरी जानकारी मिले।

क्या ऐप हिंदी में है?

हां, पूरा ऐप हिंदी और English दोनों में है — settings से कभी भी भाषा बदल सकते हैं।

मौसम की जानकारी भी मिलती है क्या?

हां, ऐप में आपके इलाके का मौसम पूर्वानुमान free मिलता है — बुवाई और कटाई की योजना के लिए।

कोई दिक्कत आए तो किससे बात करें?

ऐप के Profile सेक्शन में WhatsApp Helpline है — वहां से सीधे हमारी टीम से बात कर सकते हैं।

और सवाल? ऐप में helpline पर पूछें