Gaon Deal क्या है?

Gaon Deal (गाँव डील) किसानों का अपना मार्केटप्लेस है। हमारा मकसद सीधा है — गाँव से सीधा सौदा। किसान अपनी फसल, पशु, डेयरी उत्पाद और कृषि मशीनें बिना किसी बिचौलिए के सीधे खरीदारों को बेच सकें, और खरीदार सीधे किसान से सही दाम पर खरीद सकें।

मंडी में फसल का सही दाम नहीं मिलता, पशु बेचने के लिए दलाल को मोटा कमीशन देना पड़ता है — यही समस्या हमने अपने गांवों में देखी और उसका हल बनाया। Gaon Deal ऐप पर लिस्टिंग बनाना, चैट करना और सौदा करना पूरी तरह free है — कोई कमीशन नहीं

आज राजस्थान, हरियाणा और आस-पास के राज्यों के किसान Gaon Deal पर गाय, भैंस, गेहूं, सरसों, भूसा, देसी घी और कृषि मशीनें खरीद-बेच रहे हैं। हर उपयोगकर्ता मोबाइल OTP से सत्यापित होता है और हर लिस्टिंग admin से जांच के बाद ही live होती है।

हम एक छोटी सी टीम हैं — सुरजगढ़ (झुंझुनू), राजस्थान से। हमसे संपर्क करें या जानें कि Gaon Deal कैसे काम करता है

किसानों का अपना बाज़ार — आज ही जुड़ें